
संघ के अनुरोध पर शिक्षा विभाग ने घोषित किया जिउतपुत्रिका व्रत का अवकाश

आरा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, एक्जीविशन रोड, पटना के राज्य महासचिव घनश्याम प्रसाद यादव एवं राज्याध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के अनुरोध-पत्र के आलोक में बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा जीउतपुत्रिका व्रत पर विद्यालयो मे पुनः अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय का संघ ने स्वागत किया है साथ ही विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया है।राज्याध्यक्ष व्रजनन्दन शर्मा ने बताया कि पूर्व से ही जिउतपुत्रिका व्रत पर विद्यालयों मे अवकाश रहता था जिसे बीच मे हटा दिया गया था।शिक्षक संघ द्वारा अवकाश को लेकर विभाग को अनुरोध पत्र सौंपा था जिस पर पुनर्विचार करते हुए विभाग द्वारा पुनः अवकाश घोषित किया गया है।उन्होंने बताया कि राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायत प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों मे अध्ययनरत वर्ग 1 से आठ तक के छात्र छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मुल्यांकन मे संसोधन करते हुए 25 सितम्बर को अवकाश आयोजित होनी वाली परीक्षा को अवकाश होने के कारण 26 को आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।सरकार के इस निर्णय का स्वागत करने वालो मे प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय, प्रधान सचिव नन्द जी सिंह, राज्य अंकेक्षक रामभूषण उपाध्याय, राज्य कार्य समिति सदस्य-प्रमात्मा पांडे, वरीय उपाध्यक्ष सहवाज अहमद, प्रधान सचिव नंदजी सिंह, उपाध्यक्ष डा.तारकेश्वर सिंह एव मीडिया प्रभारी नवल किशोर तिवारी, दयानन्द प्रसाद, राघोराम, योगेन्द्र सिंह, मुरारी यादव सहित सैंकडो शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी शामिल रहे।












