A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, जब सुबह बाइक पर सवार होकर निकले पति-पत्नी तो अचानक सामना से आ रहा तेज़ गती ट्रक तो फिर हुई दुर्घटना

नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, जब सुबह बाइक पर सवार होकर निकले पति-पत्नी तो अचानक सामना से आ रहा तेज़ गती ट्रक तो फिर हुई दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार, एक्सीडेंट में युवक की मौत, महिला गंभीर घायल,

 

 

मनासा। रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मजीरिया और बारवाड़िया के बीच शुक्रवार सुबह 09.15 बजे करीब बाइक और ट्रक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी अनुसार नीमच-झालावाड़ रोड पर रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मजीरिया और बारवाडिया के बीच यू टर्न पर बाइक सवार युवक लाला पिता सत्यनारायण मीणा निवासी बेसला उम्र 30 वर्ष सामने से आ रही एक तमिलनाडू पासिंग ट्रक में जा घुसा, जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी युवक की पत्नी विद्या बाई उम्र करीबन 27

वर्ष घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर में गंभीर चोट आई हैं। सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस की मदद से रामपुरा शासकीय चिकित्सालय लाया गया। वहीं महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां महिला का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!