
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी में अतिक्रमण की शिकायत करने की बुराई के चलते युवकों को कार से कुचलने की कोशिश की गई। आरोपी द्वारा गाली-गलौज करते हुए पहले दो तक पहिया वाहन को टक्कर मार दी विरोध करने पर कर को रिवर्स कर युवकों के ऊपर चढ़ा दी इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए। मामले में घायलों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है। पुलिस के अनुसार फरियादी बंटू पिता भोपाल सिंह आदिवासी निवासी घुघरी ने थाने में शिकायत की शिकायत में बताया गया कि मनीष दुबे मनोज दुबे अपने खेत के सामने मुख्य रोड पर खड़े थे वहीं पास में मनीष दुबे की स्कूटी और मनोज की बाइक खड़ी थी इसी दौरान श्याम सुंदर कटारे का लड़का राहुल कटारी कर लेकर आया और गाली गलौज करने लगा। गालियां देने से रोका तो राहुल कर में बैठा और तेज रफ्तार से कर स्कूटर और बाइक पर टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर से स्कूटी और बाइक में टूट हुई। जब गाड़ियां उठने लगे तो राहुल ने कर को रिवर्स कर हम लोगों पर चढ़ा दी। इस घटना में बंटू आदिवासी को हाथ में मनीष दुबे का पर हाथ में मनोज दुबे को घुटने और पैर में चोट आई वहीं भूरे गोड़ को पर में चोट आई। घटना देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मामले में पुलिस ने शिकायत पर राहुल पिता श्याम सुंदर कटारे निवासी घुघरी के खिलाफ हत्या प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।











