?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

पीएमएफएमई योजना में लापरवाही बर्दाश्त नही – महाप्रबंधक

पीएमएफएमई योजना में लापरवाही बर्दाश्त नही – महाप्रबंधक

IMG 20240921 WA0095 1

आरा। जिला उद्योग केंद्र भोजपुर के कार्यालय में महाप्रबंधक मधु कुमारी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना को लेकर जिला संसाधन सेवियों संग बैठक किया। इस दौरान उन्होंने पीएमएफएमई योजना की समीक्षा करते हुए उपस्थित सभी जिला संसाधन सेवी (डीआरपी) को पीएमएफएमई योजना में आवेदन सृजित करने हेतु निर्देश दिया साथ ही कहा कि इस योजना में अगर कहीं भी परेशानी उत्त्पन्न हो रही है तो तुरंत मुझे इसकी जानकारी दे। महाप्रबंधक ने बताया कि पीएमएफएमई योजना के लाभार्थियों के चयन में पूरी तरह पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए लाभार्थियों का चयन करें। बैंक स्तर पर भी सभी बैंकों को इस योजना के लिए लक्ष्य दिया गया है, उनसे भी मिलकर इस योजना को धरातल पर उतारने में तत्परता से कार्य करें। सख्त लहजे में डीआरपी को हिदायत दी कि इस योजना में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। कम आवेदन सृजित करने वाले डीआरपी को भी उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक यदि आपके कार्यो में सुधार नही हुआ तो मजबूरन आप पर कार्रवाई करनी पड़ेगी, इसलिए अपने कार्यो में सुधार लाते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन सृजित करते हुए बैंकों को भेजें। वही कम आवेदन सृजित करने वाले डीआरपी को उन्होंने जमकर फटकार लगाया। साथ ही उन्होंने अन्य योजनाओं को लेकर भी उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि सरकार की चल रही किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। मौके पर उद्योग विस्तार पदाधिकारी अरविंद कुमार, स्वेता कुमारी, मनोज कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, विवेक कुमार, मनीष कुशवाहा, मंजय मिश्रा, अमित कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!