A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिलाओं के लिए अच्छी खबर,आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर निकली भर्ती

महिलाओं के लिए अच्छी खबर,आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर निकली भर्ती

DHAMTARI – नौकरी की तलाश कर रहे महिलाओं के लिए अच्छी खबर है।महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों पर भर्ती निकली है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त 27 पद पर भर्ती की जाएगी।

जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका के 27 पदों के लिए बाम्हनबाहरा, झिपाटोला, जामनाला, फुढहरढाप, कवाचीपारा, बुडरापारा, हर्राकोठी, टीकरापारा चिंवर्री,स्थापनापारा, कोटाभर्री, लिटीपारा,नयापारा करैहा,भेजरीरावन,घठुला कुम्हारपारा,जोगीबिरदो,कुंगेरा नयापारा,नचकारपारा,मुकुंदपुर, भतकापारा,पीपरछेडी उपरपारा, पथर्रीडीही,दुगली आवासपारा,गुडरापारा, गीतकारमुडा,रातावाडीही,पालगांव शामिल है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है।आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए महिलाओं का 8वी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।आवेदिका स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

आवेदन करने के अंतिम तिथि 03/10/2024 तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी,जिला धमतरी(छ0ग0) के पते पर सीधे अपने पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु संबंधित ग्राम पंचायत या परियोजना कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!