

अम्बेडकर नगर -नमस्कार दोस्तों आशा करते हैं कि आप लोग कुशल पूर्वक होंगे आइये आपको बताते हैं अम्बेडकर नगर आलापुर तहसील के लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा गावँ है राजेसुल्तानपुर जिसको अभी नवनिर्मित नगर पंचायत बनाया गया है इस नगर पंचायत को अधिकारियों द्वारा आदर्श नगर पंचायत घोसित किया गया
अब हम बताते हैं आदर्श नगर पंचायत का हाल नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में इतना भरस्टाचार है कि पूछो मत यहां के जन प्रतिनिध निर्दल प्रत्याशी चुने गए नगर अध्यक्ष विनोद प्रजापति जी हैं जनता सारे पार्टी को छोड़
निर्दल प्रत्याशी चुना की हमारे नगर पंचायत का विकास होगा लेकिन जनता की अशावों पर पानी फिर गया नगर पंचायत अध्यक्ष वो कुर्सी पा कर इतना गद गद हो गए कि जैसे लग रहा है हमेसा के लिये चेयर मैन हो गए औऱ सपनो मे खोये हुए हैं मेरा मकसद सिर्फ उनको नीद से जगाना है की जनता जब जागेगी तो किसी का भी तख्ता पलट देगी
विकास के नाम पर कोई भी काम नही हुआ चौराहे पर नाले का काम करवाया जमीन को खोद कर नाला बनवाया गया उसकी सारी मिट्टी उठा ले गये नाला तो सुरु हुआ लेकिन अधूरा आज कितने महीने हो गए लेकिन उस गढ्ढे में मिट्टी नही डलवा पाए लोगों के घर के सामने वैसे ही गढ्ढे बरकार है जिनके पास पैसे थे वे खुद अपने पैसे से मिट्टी खरीद कर गढ्ढे को भर दिया जिनके पास नहीं है वो वैसे ही आज तक पड़े है
बारिस में खूब छिछिलेडर हुई लेकिन साहब को कोई फर्क नहीं पड़ा
अब सामने दुर्गा पूजा का महा उत्सव आ रहा है बस कुछ ही दिन बचे हैं राजेसुल्तानपुर में मेला लगता है गढ्ढे में अगर कोई गिर गया तो सोचो इसका जिम्मेदार कौन होगा जहां पर मूर्ति पंडाल लगाया जाता है निजाम भवन के पास भी नाली का काम अधूरा है नालियों में जमा पानी बदबू मार रहा है लेकिन साहब को दिखाई नही दे रहा
स्ट्रीट लाइट लग गई खराब हो गई इसकी परवाह नही
व्यपार मंडल द्वारा eo मैडम को ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई
साहब को केवल फोटो खिंचवा कर फ़ेसबुक पर अपलोड करने से फुरसत नही
कल दिनांक 21 सितंबर को मैंने लाइट के लिए सभासद आवेश रजा और आनंद मर्या को पकड़ा और चेयरमैन को फोन लगाने को कहा आनंद मौर्य ने फोन मेरे सामने लगाया लेकिन साहब का फोन नही उठा जब वो सभासद का फोन नही उठाते तो आम जनता का फोन क्या उठाएंगे हम मोइन सुरेश सोनी गंगा शंकर शाहू की मदद से रात में 1:30 मिनट तक लाइट बनवाने के दौड़ते रहे लेकिन साहब चैन की नींद सोते रहे बाजार में नाली पर पटिया आज तक नही लग पाई सामने मेला है
कहने को तो बहुत कुछ है फिर बाद में आप लोगों को बताएंगे






