



चित्रकूट 22 सितंबर 2024
क्षेत्राधिकारी राजापुर द्वारा थाना पहाड़ी व थाना राजापुर के विवेचकों का अर्दली रुम किया
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय द्वारा थाना पहाड़ी में थाना पहाड़ी एवं थाना राजापुर के विवेचकों का अर्दली रुम किया गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा अर्दली रुम के दौरान
विवेचकों को गुण दोष के आधार पर विवेचना के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। मुकदमों से सम्बन्धित वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तार की जाये। जनसुनवाई एवं आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
अर्दली रुम के दौरान प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रीता सिंह, चौकी प्रभारी गनीवा यदुवीर सिंह एवं अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।















