A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी की सड़कें होंगी गड्डामुक्त, योगी ने अधिकारियों को दे दी डेडलाइन, टोल टैक्स वसूली को लेकर कही ये बात

Uttar Pradesh Roads: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अच्छी गुणवत्ता के साथ सड़कों की मरम्मत का निर्देश भी दिया है।

image search 1727193977700

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अधिकारियों को प्रदेशी की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उनकी तरफ से डेडलाइन भी तय कर दी गई है। न्यूज एजेंसी भाषा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आने वाले त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए 10 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

 

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने NHAI के अधिकारियों से कहा है कि जब तक नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य पूरा न हो जाए, तब तक ‘टोल टैक्स’ की वसूली नहीं की जाए। भाषा की रिपोर्ट में बयान के हवाले से बताया गया है कि सीएम योगी ने NHAI के अधिकारियों से कहा कि “जब तक नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाए तब तक टोल टैक्स की वसूली नहीं की जाए।”

  1. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?

 

1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि नवरात्रि, दशहरा और दीपावली त्योहारों से पहले राज्य की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए जारी स्पेशल ड्राइव 10 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाए।

 

2. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़कों के लिए बजट का कोई अभाव नहीं है और आवश्यकता इस बात की है कि सभी विभाग बेहतर कॉर्डिनेशन करें।

 

3. उन्होंने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सड़क बनाने वाली एजेंसी या ठेकेदार सड़क बनने के बाद अगले पांच वर्ष तक उसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी उठाएगा। उन्होंने जोर दिया कि इस बारे में नियम-शर्ते स्पष्ट रूप से उल्लिखित हों।

 

4. मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर सीवर लाइन तथा पाइपलाइन आदि डालने के बाद ठीक ढंग से मरम्मत की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सांसद तथा विधायक निधि के अंतर्गत बनी सड़कों की मरम्मत के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!