A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

एक जिले का नहीं बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का विकास करने वाली एकमात्र सरकार है भाजपा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Screenshot 2024 0927 222022

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लाडवा में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के लाडवा से प्रत्याशी नायब सिंह सैनी, शाहाबाद से प्रत्याशी सुभाष कलसाना और थानेसर से प्रत्याशी सुभाष सुधा के लिए जनता से वोटों की अपील की। इस अवसर पर मंच पर इस अवसर पर उनके साथ नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, जिलाध्यक्ष सुशील राणा, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, थानेसर भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा, शाहबाद प्रत्याशी सुभाष कलसाना, जवाहर सैनी और श्रीमती सुमन सैनी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि ये कुरुक्षेत्र वह भूमि है जहां धर्म युद्ध के बीच में दुनिया का सबसे बड़ा तत्व ज्ञान भगवान श्री कृष्ण ने दुनिया को भेंट किया। उन्होने कहा कि लाडवा की जनता को भाजपा ने मुख्यमंत्री के रुप में श्री नायब सिंह सौनी को दिया। हरियाणा की सारी विधानसभा सीटें विधायक चुनेंगे, अकेले लाडवा वाले मुख्यमंत्री को चुनेंगे। हरियाणा कांग्रेस के शासन में एक मुख्यमंत्री आता था जो एक जिले का प्रचार और एक ही जिले का विकास करता था। इसके बाद जब दूसरा मुख्यमंत्री आता था तो भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी बढ़ती थी। पूरे हरियाणा का विकास करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। भाजपपा एक विशेष जाति नहीं, बल्कि 36 बिरादरी का काम करने वाली पार्टी है।
Screenshot 2024 0927 222211
शाह ने कहा कि यहां के बड़े-बड़े नेता और मुख्यमंत्री भी नौकरी देने के करप्शन में 10-10 साल जेल में गए हैं। लेकिन भाजपा ने 10 साल शासन किया। किसी को खर्ची-पर्ची की जरूरत नहीं पड़ने दी। पहले हुड्डा की सरकार में अपॉइंटमेंट लेटर दलाल लेकर आते थे। लेकिन भाजपा सरकार में दलाल और डीलर चले गए, अब डाकिया अपॉइंटमेंट लेटर देकर चला जाता है। हरियाणा में पारदर्शिता लाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। भाजपा ने हरियाणा के ठेठ ईमानदार और युवा आदमी को तय किया है जो ईमानदारी के साथ आने वाले दशकों तक हरियाणा का नेतृत्व करने वाला है। क्योंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने शासन में उन्होंने वो करके दिखाया जो कांग्रेस 10 साल में कभी नहीं कर पाई। 1000 किलोमीटर तक गरीबों को रोडवेज में मुफ्त यात्रा कराने का काम किया। 50 हजार पदों की भर्ती की प्रक्रिया चालू की। एससी एसटी ओबीसी समाज की जितनी धर्मशालाएं थी 100 करोड रूपये खर्च करके नया बनाया। 7 हजार दलित परिवारों को 100 गज के प्लॉट दिए। क्रीमी लेयर 6 लाख से 8 लाख का कर दिया। स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान पेंशन 40000 करने का ऐलान किया। पिंजौर में ऐशिया की सबसे बड़ी सेब और अन्य फलों की सबसे बड़ी मंडी बनाई। 10 नई फसलें एमएसपी पर घोषित करी। नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भारत में पहला ऐसा राज्य बना जो जिसमें सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से 370 हटाये जाने को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो राहुल कहते हैं कि वो 370 को वापिस लाएंगे। तो राहुल बाबा सुन लो आप तो आपकी तीसरी पीढ़ी भी 370 को वापिस नहीं ला सकेगी।
Screenshot 2024 0927 222053

सालों की तुलना कर लीजिए। अगर हुड्डा सरकार ने फसलों को एमएसपी पर खरीदा हो तो किसानों को इस बारे में बताओ। अन्य राज्यों में चल रही कांग्रेस की राज्य सरकारें कोई फसल एमएसपी पर नहीं खरीदती। सभी की सभी फसलें खरीदने का काम केवल हरियाणा की भाजपा सरकार करती है। भाजपा की सरकार में हरियाणा प्रदेश 10 सालों मेें कहीं आगे बढ़ चुका है। प्रति व्यक्ति जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा नंबर एक नंबर पर है। देश की आर्थिक व्यवस्था में सबसे अहम योगदान हरियाणा का है। देश भर में अनाज भरने में हरियाणा का दूसरा स्थान है। दूध के उत्पादन में तीसरा नंबर हरियाणा का है। हर घर में सिलेंडर, हर घर में पानी, हर घर शौचालय में सबसे आगे हरियाणा है। हरियाणा में टूरिज्म भी बढ़ा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लाडवा की जनसभा में बुलंद आवाज करते हुए कहा कि अगर हरियाणा प्रदेश में विकास की गति इसी प्रकार बरकरार करनी है तो केवल मोदी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में बनी नायब सैनी सरकार ही कर सकती है। हरियाणा भाजपा सरकार दलितों, ओबीसी और पिछड़ा वर्ग की हितैषी है जबकि कांग्रेस दलितों और ओबीसी की विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा से ओबीसी, दलितों और पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय करने का काम किया है। भाजपा सरकार ने हरियाणा में गरीबों के लिए बहुत काम किए हैं।
Screenshot 2024 0927 222113

अमित शाह ने बताया कि भाजपा ने पीपली में संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया है। पेहवा से कुरूक्षेत्र तक सडक़ बनाई। 1200 करोड़ से 61 किलोमीटर यमुनानगर करनाल रेल मार्ग बनाने का काम, 138 नए राशन डिपो, 27 करोड से लाडवा, कुरुक्षेत्र पिहोवा स्टेट हाइवे का निर्माण, 99 करोड़ से शहाबाद सहकारी चीनी मिल में इथोनॉयल का प्लांट, गुरु रविदास जी का स्मारक भी पीपली में बनाने का काम भाजपा ने किया है। आने वाले दिनों में आधुनिक सूरजमुखी तेल पिरोई की मिल लाडवा में स्थापित की जाएगी। ज्योतिसर में महाभारत थीम वाला आध्यात्मिक केंद्र बनाया जाएगा। लाडवा में ही एक विश्वकर्मा महाविद्यालय खोला जाएगा। सिविल अस्पताल में आईसीयू बनाया जाएगा। हर गांव में महिला चौपाल लगाई जाएगी। जिला केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों का सेवा केंद्र बनाया जाएगा। ओलंपिक खेलों के लिए नर्सरी बनाई जाएगी। हर महिला को 2100 रुपए योजना के तहत दिए जाएंगे। आइएमटी खरखौदा की तर्ज पर लाड़वा में ओद्योगिक शहर, 24 फसलों को अगले पांच साल तक एमएसपी पर खरीदेंगे, 2 लाख युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी दी जाएगी। 5 लाख गरीबों का आवास बनाने का काम किया जाएगा। अग्रिवीरों को पक्की नौकरी दी जाएगी।
Screenshot 2024 0927 222143
जनसभा के बीच बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए वोटों की अपील करते हुए कहा कि अपने लाडवा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बने और हरियाणा प्रदेश के एक बार फिर से सीएम बनने वाले नायब सिंह सैनी को प्रचंड मतों जीत दिलानी है। ताकि आने वाले दशकों तक हरियाणा प्रदेश को एक युवा,कर्मठ और ईमानदार मुख्यमंत्री मिल सके। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लाडवा जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ में बोलते हुए कहा कि एक गरीब घर में पैदा होकर और गरीबी के सारे दुख भोगकर हर गरीब के दुख को अपना दुख समझने का संकल्प लेकर अगर कोई आता है तो वह नायब सिंह सैनी बन जाता है। जहां पर विधायक जीत कर अपना मुख्यमंत्री चुनते हैं लेकिन लाडवा को हमने बना बनाया मुख्यमंत्री दे दिया है। इनको लाडवा से प्रचंड मतों विजयी करना है ताकि हरियाणा प्रदेश की कमान इनको सौंपकर आने वाले दशकों तक हरियाणा को विकास के पथ पर आगे ले जाने का काम नायब सिंह सैनी कर सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!