
ग्रामीण क्षेत्रों मे हर घर नल से जल योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना को और असरदार बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों मे जलापूर्ति योजना की देखभाल के लिए नलजल मित्रों का चयन किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायतों मे मैकेनिक, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, पंप ऑपरेटर एवं निर्माण मिस्त्री की नियुक्ति की जायेगी। राज्य शिखर समिति मान्यता के अनुसार ग्राम पंचायतों के नलजल मित्रों को कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा। मैकेनिक, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, पंप ऑपरेटर आदि को ग्राम पंचायत के काम के पहले अनुभवी को प्रथमिकता दी जायेगी। जिले मे महाराष्ट्र कौशल विकास सोसायटी के द्वारा चयन किये जानेवाले प्रशिक्षार्थी को प्रशिक्षित किया जायेगा।
,







