

- डेह जमीन के कागजात सौंपते हुए भामाशाह
डेह डेह तहसील के ग्राम पंचायत खेराट के भामाशाह नारायण राम, त्रिलोक राम,मंगना राम और छोटू राम निवासी सेडाऊ ग्राम खेराट ने खेराट की श्रीकृष्ण गौ वंश गौशाला समिति में तीन बीघा जमीन गौसेवा में दान की। गौशाला समिति ने भामाशाहो का साफा और माल्यार्पण कर स्वागत किया।साथ ही समिति ने दान के लिए इस परिवार का आभार व्यक्त किया।
भामाशाह जांगिड परिवार का कहना है कि गौहितार्थ से बढ़कर मनुष्य जीवन में कोई अन्य धर्म नहीं है। इसलिए हर मनुष्य को गौसेवा के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। गौमाता के गो-मूत्र से हमें अनेक बीमारियों से निजात मिलती है। हर व्यक्ति को अपने घर में गौमाता को पाल कर उसकी सेवा करनी चाहिए।
गौमाता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। अध्यक्ष अखराम सऊ ने कहा कि कल्याण की प्राप्ति के लिए गौसेवा से बढ़कर कोई दूसरा परम साधन नहीं है इसलिए मनुष्य को गोदान के लिए कभी पीछे नहीं होना चाहिए। ग्रामीण चंपा लाल बिडियासर ने बताया कि उनकी यहां गौशाला में अब तक मुख्य द्वार व मंदिर निर्माण, टीन शेड,भवन,ट्रैक्टर और जमीन को मिलाकर डेढ़ करोड़ का दान हो चुका है ।सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य पप्पूराम ने दानवीर परिवार के आगे बढ़ने की कामना की।अध्यक्ष अखराम सऊ और सचिव भारत सिंह को कागजात सौंपे।







