A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

80 वर्षीय महिला की हत्या,खून से लथपथ मिला निर्वस्त्र शव

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसगुवा मैं 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। शव घर में निर्वस्त्र अवस्था में खून से लथपथ मिला है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला घर में अकेली थी। सुबह घर के बाहर बंधीं गाय बार-बार रमा रही थी। जिसे देख पड़ोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और घर के अंदर जाकर देखा तो वृद्ध का शव पड़ा था। शव खून से लथपथ था वही मृतका के शव कपड़े नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल और डाग स्क्वायड को बुलाया गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया कि महिला का शव घर में पड़ा मिला प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का स्पष्ट हो सकेगा। मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।Screenshot 20240928 173340 Dainik Bhaskar

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!