A2Z सभी खबर सभी जिले कीपालीराजस्थान

दो दिवसीय संस्था प्रधान वाक-पीठ का समापन

दो दिवसीय संस्था प्रधान वाक-पीठ का समापन।

पाली:सुमेरपुर IMG 20240928 WA0091

IMG 20240928 WA0081उपखंड क्षेत्र के निजी एवं राजकीय प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की सत्रारम्भ वाक-पीठ के द्वितीय दिवस पर आकदडा ग्राम पंचायत सरपंच छगन लाल मीणा, भामाशाह सुमेर सिंह राजपुरोहित, सुमेर सिंह राणावत, अमर सिंह राजपुरोहित , बलवंत सिंह राजपुरोहित, शंकर सिंह राजपुरोहित, तेज सिंह राजपुरोहित के सहयोग से संपन्न हुआ l कार्यक्रम में राष्ट्रपति अवार्डी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्यामसुंदर लोहार,प्रधानाचार्य मोती सिंह राजपुरोहित, प्रधानाचार्य राजीव चारण, सेवा निवृत्त शिक्षा प्रसार अधिकारी हीरा लाल रावलिया और सन्दर्भ व्यक्ति हरिराम ने अपनी-अपनी प्रभावी वार्ताएं दी l कार्यक्रम में समस्त अतिथियों और भामाशाहों का स्वागत,आभार अभिनंदन आयोजक प्रधानाध्यापक उत्तम चंद गर्ग, वाक-पीठ अध्यक्ष चन्दन गर्ग, उपाध्यक्ष इन्दर सिंह राठौड,सचिव राजनारायण बोहरा, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, निजी विद्यालय प्रतिनिधि अंबालाल गर्ग अचला राम गहलौत ने किया l राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त गाईड शिक्षिका इंदु सैनी ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया l समापन पूर्व नव कार्यकारिणी का मनोनयन किया जिसमें हनवत सिंह को अध्यक्ष, दीपा स्वर्णकार सचिव, कान सिंह बलाना उपाध्यक्ष, विष्णु शर्मा को कोषाध्यक्ष, सोहनी सैनी को महिला सदस्य और उत्तम चंद गर्ग को विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि मनोनीत किया गया l निवर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष चन्दन गर्ग ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा शुभकामनाएं दीं l सभी भामशाहों तथा वाक-पीठ पदाधिकारियों ने स्थानीय संस्था प्रधान उत्तम गर्ग, सुमेर सिंह योगी, श्रवण सिंह देवड़ा और रवीन्द्र सिंह का सुंदर आयोजन के लिए बहुमान किया l जिला शिक्षा अधिकारी मदन पंवार एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धन्नाराम सोलंकी ने CET प्रतियोगिता परीक्षा की व्यस्तता के चलते सभी को वर्चुअल मार्गदर्शन किया

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!