A2Z सभी खबर सभी जिले की

लायन्स क्लब जावरा एक्टिव के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर जन परिषद चैप्टर अध्यक्ष मनोनीत|

IMG 20240928 WA0143जावरा(नि प्र) अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक एन के त्रिपाठी ने जन परिषद के उज्जैन चैप्टर के संभागीय अध्यक्ष एवं जन परिषद के मालवा क्षेत्र के सह संयोजक जितेन्द्र पुरोहित की अनुशंसा पर वरिष्ठ समाजसेवी‌ व लायंस जावरा एक्टिव के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर को जन परिषद के जावरा ( रतलाम ) चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया है । उल्लेखित है कि जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है जो गत 35 वर्षों से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ कई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर दस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है । आगामी ग्यारहवीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस इंडोनेशिया में होगी । जन परिषद के पूरे देश में 247 एवं विदेशो में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो रचनात्मक एवं सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवं राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l श्री राठौर की नियुक्ति पर अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा संरक्षक जगदीश राठौर (पहलवान) रतलाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीलाल राठौर (शिवपुरी), कार्यकारी अध्यक्ष रतन सिंह राठौर (इंदौर) महामंत्री मनोज राठौर (भोपाल) राष्ट्रीय सह प्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार (जावरा)व शेखर राठोर (इंदौर) अखिल भारतीय राजपूत महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एच एस राठौर, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री युसूफ कडपा, लायंस क्लब जावरा एक्टिव के पूर्व अध्यक्ष डॉ महादेव पाटीदार व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!