

कोरबा से संजीव तिवारी संपादक की रिपोर्ट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा मौर्य जो कि उत्तर प्रदेश के ग्राम तरसौर तहसील एवम जिला जालौन की निवासी है , जो एक से ढेर वर्ष पूर्व मानसिक तनाव के कारण अपने घर से गुम हो गई थी , लगभग एक वर्ष पहले 112 की मदद से कोरबा शहर में स्थित अपना घर सेवा आश्रम पहुँची जिसकी देखभाल आश्रम के लोगों द्वारा किया गया , बाद में सीमा मौर्य की स्थिति में सुधार होने के बाद उनके परिजनों के बारे में आश्रम के सदस्यों द्वारा पूछने पर सीमा मौर्य ने अपने बहन के बारे में जानकारी दी , जिससे आश्रम के सदस्यों द्वारा उसकी बहन , जीजा से संपर्क किया , तथा सीमा के पूरी जानकारी उनके परिजनों को बताई गई , की सीमा किस हालात में अपना घर सेवा आश्रम पहुँची , और आश्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी गई , जिसके बाद सीमा को वापस अपने घर ले जाने के लिए उसकी बहन रीता मौर्य अपने पति राधेश्याम मौर्य के साथ कोरबा पंहुच कर सीधे अपना घर सेवा आश्रम गए , जिसमें आश्रम के सदस्यों ने उनके खाने रहने की व्यवस्था की , दूसरे दिन यानी आज शाम को सकुशल अपने बहन को ले कर वापस अपने गांव हरसौर चले गए , और इस कठिन समय मे सीमा को आश्रम में आश्रय देकर उसके देखभाल के लिए अपना घर आश्रम का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।
अपना घर सेवा आश्रम इसी तरह अनेक निराश्रित लोगो का सेवा कार्य प्रभु सेवा यानी परमात्मा का स्वरूप समझ कर किया जा रहा है , जिसमे कोरबा शहर के आम जनता भी स्वेच्छा से दान के रूप में अन्न , वस्त्र , उपयोगी सामान भेट स्वरूप आश्रम में दे रहे है , और भी जनमानस अपने अपने स्वेच्छा देना चाहे वे आश्रम के नंबर 8878447777 में संपर्क कर सकते है ।







