A2Z सभी खबर सभी जिले की

जीविका दीदियों ने आरोही सीएलएफ में किया वार्षिक आमसभा का आयोजन।

जीविका दीदियों ने आरोही सीएलएफ में किया वार्षिक आम सभा का आयोजन

गया 28 सितंबर 2024, आरोही जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, कोरमथु, बेलागंज द्वारा वार्षिक आम सभी का आयोजन किया गया। आम सभा में समिति की प्रतिनिधि जीविका दीदियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 की उपलब्धियों की जानकारी दी गई तथा वर्तमान वर्ष की कार्ययोजना के विषय में बताया। उन्होंने इस दौरान सामुदायिक संगठनों द्वारा की गई विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों के विषय मे बताया।

जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट ने जीविका दीदियों को कहा हमरा उद्देश्य आपको गरीबी से निकल लखपति दीदी बनाना है। बस आपको आगे बढ़ने का प्रयास करना है।

जीविका दीदियों के अलावा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक के अतरीरिक्त जिला स्तरीय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार, शशि शेखर, दिनेश कुमार, विनय कुमार, जीविका बेलागंज के सामुदायिक समन्वयक, कैडर एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। वार्षिक आम सभा में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!