A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेलागंज स्थित गौतम बुद्ध जीविका महिला प्रशिक्षण एवम शिक्षण सहकारी समिति में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।

2nd news..

बेलागंज, गया, 28 सितंबर 2024, बेलागंज स्थित गौतम बुद्ध जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण सहकारी समिति में वार्षिक आम सभी का आयोजन किया गया। आम सभा में समिति की प्रतिनिधि जीविका दीदियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा वर्तमान वर्ष की कार्ययोजना के विषय में बताया। टीएलसी अध्यक्ष द्वारा टीएलसी द्वारा समुदायिक संगठनों के माध्यम से विभिन्न कार्यों में लगी जीविका दीदियों, सामुदायिक सेवा प्रदाताओं एवं अन्य लोगों को कराये गए प्रशिक्षण एवं उससे हुए लाभ की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पूरे गया जिला के सभी प्रखंडों अंतर्गत 74 संकुल संघों की प्रतिनिधि जीविका दीदियों अध्यक्ष कोषाध्यक्ष और सचिव ने भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट सहित जिला टीम ने भाग लिया। जिला परियोजना प्रबंधक ने दीदियों हम आपको जीविका दीदी कहते है। हम चाहते हैं हमारी बहने आगे बढ़े। आप निश्चिंत रहें जीविका आपकी प्रगति के लिए कार्य करता रहा है, आगे भी करेगा। बस आप लोग आगे बढ़ने का हौसला ररखिये। अन्य प्रबंधकों ने भी इस अवसर पर उनके समक्ष अपने विचार रखे।

जीविका दीदियों के अलावा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक के अतरीरिक्त जिला स्तरीय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, जीविका बेलागंज के सामुदायिक समन्वयक, कैडर एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!