A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम कोहड़ा भांट (इमिलिया) में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से आवासीय कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।

आलापुर (अंबेडकर नगर) विधान सभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम कोहड़ा भांट (इमिलिया) में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से आवासीय कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। IMG 20240930 WA0250मालूम हो गांव के कैलाश पुत्र परदेशी का एक आवासीय पुराना खपरैल का मकान बीती शाम अचानक गिर कर ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि कल बरसात में घर दिन में गिराउस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। कैलाश ने बताया कि घर गिरने से घर गृहस्थी का सामान और राशन आदि मिट्टी में दब गया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है लेकिन एक दिन बीत जाने के बाद भी लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। ग्राम प्रधान अमरजीत यादव एवं गांव के गणमान्य लोगों ने रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले कैलाश को शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है साथ ही गरीब मजदूर को आवासीय योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!