
महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनाव के पहले केंद्र सरकार ने विदर्भ क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय मेडिकल चिकित्सा विभाग ने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली, वाशिम, अमरावती मे मेडिकल कॉलेज शुरू किये जाने हेतु मान्यता प्रदान कर दी है। केंद्र सरकार ने बजट सत्र मे महाराष्ट्र मे मेडिकल कॉलेज का ऐलान किया था। मान्यता के लिए प्रस्ताव केंद्रीय मेडिकल चिकित्सा विभाग को भेजा गया था जिसे अब मंजूर कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज की मान्यता मिल जाने के बाद राज्य मे एमबीबीएस की लगभग 600सीटे बढ़ जायेगी ।

