A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंदरायपुर

गौरव पथ निर्माण की धीमी गति और गुणवत्ता पर पार्षद गुंजन अग्रवाल ने उठाए सवाल 

गौरव पथ निर्माण की धीमी गति और गुणवत्ता पर पार्षद गुंजन अग्रवाल ने उठाए सवाल

IMG 20240724 170619

सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गौरव पर निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमें काफी खामियां देखने को मिल रही है , नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6 से पार्षद एवं व्यापारी महासंघ के सचिव गुंजन अग्रवाल ने नगर पालिका सरायपाली क्षेत्र अंतर्गत चल रहे गौरव पर निर्माण पर अपनी बात रखते हुए कहा कि गौरव पथ निर्माण की गति काफी धीमी चल रही है इससे व्यापारी वर्ग को नुकसान हो रहा है ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं

नगर पालिका पार्षद गुंजन अग्रवाल ने बताया कि किस प्रकार घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करते हुए ठेकेदार के द्वारा काम किया जा रहा है गुंजन अग्रवाल ने नगर पालिका अधिकारियों से मांग की है कि ठेकेदार को गुणवत्तायुक्त काम करने हेतु निर्देशित किया जाए जल्द से जल्द गौरव पथ का निर्माण पूर्ण किया जाए.

गुंजन अग्रवाल ने कहा कि आगे त्योहारों का सीजन आ रहा है ठेकेदार द्वारा गड्ढा करके छोड़ दिए जाने से व्यापारीयों को भारी नुकसान हो सकता है इसका ध्यान भी प्रशासन को रखना चाहिए आम जनता और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन को करना चाहिए.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!