
पीलीभीत – गजरौला थानान्तर्गत एक गांव की महिला को रात्रि में अकेला पाकर गाँव का ही माखनलाल उसके घर में घुस गया और सोते हुये उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वह धमकी देते हुये भाग गया। महिला का पति बाहर मेहमानी में गया हुआ था। वापस लौटने पर महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। दम्पत्ति ने थाने पहुँचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
[yop_poll id="10"]






