
प्रखंड कार्यक्रम के तहत रामगढ़ प्रखंड के भातुडिया बी , बडी रणबहियार,पथरिया,लखनपुर,धोबा, एवं सिलठा बी पंचायत में बुधवार को विशेष ग्राम सभा सह जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। धोबा पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत की मुखिया चांदना कोल, पंचायत सचिव महेंद्र राउत, पीरामिल फाउंडेशन के कार्यकर्ता तथा पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया चांदना कोल ने कहा कि गांधी जी का कहना था कि यदि आप संसार में जो कुछ भी परिवर्तन देखना चाहते हैं उस परिवर्तन की शुरुआत आपको स्वयं से करनी होगी| हम गांधी जी के बताएं मूल्य व आदर्शो को अपनाकर अपने पंचायत में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर सकते है। हम अपने पंचायत के सभी वर्गों खासकर महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं व बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य को भी सुनिश्चित करने का पूर्ण प्रयास करेंगे| जिससे हमारा पंचायत विकासशील से विकसित पंचायत की ओर अग्रसर हो सके। इस अवसर पंचायत के वरिष्ठ व्यक्ति नवनीत शेखर,वाॅड सदस्य देवनारायण पंडित ,सुनील भगत,हेमलता मांझी, आदि ने अपने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से उनके गांवों की समस्याओं की जानकारी भी ली गई। अधिकांश समस्या पेयजल, नाली, सड़क, शिक्षा से संबंधित उभर कर सामने आई| सभी समस्याओं को सूची बद्ध करते हुए अविलंब निराकरण का भरोसा दिया गया। इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम के तहत मुखिया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा वृच्छारोपण करने के साथ ही पंचायत के सभी लोगों को अपने पंचायत को विकसित बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन नागेंद्र राय के द्वारा किया गया| मौके पर जेएसएलपीएस की छाया देवी, सभी आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जल संहिया सभी वार्ड सदस्य सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थे।







