
श्री राम के आदर्शों पर चलकर भारत को स्वर्णिम राष्ट्र बनाएं -पप्पू भरतौल
-186वां प्राचीन भव्य रामलीला महोत्सव का विधिवत हुआ शुभारंभ
फरीदपुर (बरेली)। श्री राम के आदर्शों पर चलकर भारत को स्वर्णिम राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
उक्त विचार 186वां प्राचीन रामलीला महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने कहे और कहा कि रामलीला में डांस ना हो राम जी के चरित्र के बारे में भक्तों को अधिक से अधिक बताया जाए। इससे पूर्व फीता काटकर और श्री गणेश जी की आरती के साथ शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जवाहरलाल ने कहा कि श्री राम के काम में जितनी मदद हो सकेगी मैं करुंगा मैं नेता नहीं बेटा हूं। अध्यक्षता करते हुए महंत योगी सरोज नाथ जी ने पप्पू भरतौल को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए मेला को उच्च शिखर पर पहुंचाने में मदद करें। रामलीला में प्रमुख रूप से विजय बहादुर गौड़ सहित अन्य संरक्षकगण, अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ल पूर्व सभासद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, गोपाल मिश्रा, विजय कुमार सक्सेना, प्रदीप वर्मा, महामंत्री वीरू वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सक्सेना, मेला प्रबंधक अशोक मौर्य, आलोक शुक्ला, झांझन लाल राठौर, शिव ओम शर्मा, हिमांशु शुक्ला, कानूनी सलाहकार संजीव कुमार मिश्रा, कौशल कुमार जौहरी, विनीत कुमार पांडे, अवनीश शर्मा, ऑडिटर विनोद कुमार शुक्ला, मीडिया प्रभारी अमित तोमर, संगठन मंत्री दीपू राठौर, राजा कश्यप, अंजुल सिंह, मंत्री निखिल राठौर, विनय वर्मा, अरुण जोशी, अंकुर, शालू जोशी सहित विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार शुक्ला, सौरभ मिश्रा, सतीश चंद्र सक्सेना, भुवनेश चंद शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, राहुल शुक्ला, भुवनेश्वर सिंह, अंबुज मिश्रा, प्रमोद कुमार बलधारी, श्रीश चंद्र सक्सेना, कैप्टन पीसी शर्मा, चंदन शुक्ला, पंडित सोहनलाल शर्मा, डॉक्टर अनिल मिश्रा, डॉक्टर राजेंद्र मिश्रा, संजीव शुक्ला, सोमपाल राठौर, विशाल सागर, राजकुमार, जीतू राठौर, ओमकार शर्मा, बलराम सिंह यादव, केशव यादव, रूम सिंह यादव, सतीश यादव, शानू यादव, राम कुमार मिश्रा सहित अन्य राम भक्त ने देर रात्रि तक रामलीला का आनंद उठाया। संचालन डॉ मनोज कुमार सक्सेना ने सफलता पूर्वक किया।