A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिक्राइमगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस की तैयारी पूरी, 10 हजार सुरक्षा बलों की होगी तैनाती

दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड पुलिस ने राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड पुलिस ने राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस के निर्देश पर 10 हजार से अधिक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इनमें 5030 लाठी बल और 4975 होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इसके अलावा, रैप की 5, बीडीएस की टीम और अश्रु गैस की 4 कंपनियों की भी तैनाती की गयी है। साथ ही रेंज के डीआईजी के नियंत्रण में 570 जवानों को रिजर्व रखा गया है। ये सभी पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और तुरंत कार्रवाई करेंगे। राज्य के विभिन्न जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जिनमें रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, खूंटी सहित अन्य जिले शामिल हैं।

IMG 20241005 191759इतने जवान किए जाएंगे तैनात – रांची : 1600–हजारीबाग : 600– जमशेदपुर : 950– गिरिडीह : 535– खूंटी : 200– सिमडेगा : 250– लोहरदगा : 400– गुमला : 370– चाईबासा : 250– सराइकेला : 200– पलामू : 455– गढ़वा : 250– लातेहार : 200– कोडरमा : 400– रामगढ़ : 270– चतरा : 320– बोकारो : 525– धनबाद : 675– दुमका : 370– देवघर : 260– पाकुड : 200– जामताड़ा : 200–, गोड्डा : 250– साहेबगंज : 275– कुल : 10005

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!