A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबरधनबाद

‘अब जाग जाओ-बाघमारा बचाओ’ अभियान-छट्ठे दिन रहा जारी –सूरज महतो

08/10/2024

रिपोर्टर तबरेज अंसारी

स्थान बाघमारा

IMG 20241008 WA0014IMG 20241008 WA0010

‘अब जाग जाओ-बाघमारा बचाओ’ अभियान-छट्ठे दिन रहा जारी: वार्ड नंबर 8 अंतर्गत मोहल्लों का किया गया भ्रमण व जनसंपर्क, जोरदार स्वागत

*जीत मिली तो प्रत्येक पंचायत व वार्ड स्तर पर शुरू करेंगे ‘Skill Development Centre’:सूरज महतो*

कतरास (बाघमारा): जनशक्त‍ि दल का ‘अब जाग जाओ-बाघमारा बचाओ’ अभियान संगठन के अध्‍यक्ष सह विधायक प्रत्याशी सूरज महतो के नेतृत्व में जारी है। मंगलवार 8 अक्टूबर को अभियान के छट्ठे दिन श्री महतो का कारवां धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 8 के विभिन्न मौहल्लों व धौड़ों में पहुंचा। इस दौरान स्थानीय सैंकड़ों महिलाएं, पुरुष, युवा वर्ग के लोगों ने श्री महतो का जोरदार स्वागत किया। कारवां के पहुंचते ही समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की एवं नारे लगाए। ढोल-नगाड़े वालों ने खूब शमा बांधा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश देखी गई। गंतव्य के मुख्य सड़क पर जैसे ही कारवां पहुंचा सभी समर्थकों ने श्री महतो को फूल मालाओं से लाद दिया तथा जोर-जोर से सूरज महतो जिंदाबाद, बाघमारा के विधायक कैसा हो, सूरज महतो जैसा हो, क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में, के नारे लगाए। भावी विधायक श्री महतो ने अपने समर्थकों को गले लगा लिये। दूसरी तरह श्री महतो की धर्मपत्नी गुडि़या देवी भी स्थानीय नागरिकों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। श्रीमती गुडिया देवी के साथ भी सैंकड़ों महिलायें चल रही थीं।इधर श्री महतो जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से समर्थन मांगा। संबोधि‍त करते हुए विधायक प्रत्यशी श्री महतो ने कहा कि ‘अब जाग जाओ-बाघमारा बचाओ’ अभियान के छट्ठे दिन है। पदयात्रा में उमड़े सैंकड़ों समर्थकों के हौसले वजज्बे को सलाम करता हूं। श्री महतो ने कहा कि जनता की मिल रही समर्थन से मैं अभिभूत हूं। मैं सभी का दिल से आभार प्रकट करता हूं। आप लोगों का यही विश्वास और सार्थन मिलता रहा तो, जनता की जीत तय है। श्री महतो ने कहा कि बाघमारा का विकास हुआ होता तो परिस्थिति ऐसी नहीं होती। दरअसल पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने बाघमारा को केवल लूटा है। मतदाताओं के अरमानों के साथ खिलवाड़ किया गया है। वोट की तिजारत की गई है। लेकिन इसबार उन वोट के सौदागरों की एक नही चलने वाली है। क्योंकि बाघमारा की जनता जाग चुकी है। अब बेवकूफ बनाना मुश्किल ही नहीं नामूमकिन है। श्री महतो ने कहा कि इस बार जनता की जीत हुई तो प्रत्येक पंचायत व वार्ड में युवाओं के लिए ‘Skill Development Centre’ की शुरुआत की जाएगी। श्री महतो वार्ड नंबर 8 के एकड़ा 40 थौड़ा, एकडा, बाबु क्वाटर, एकडा हरिजन बस्ती, एकड़ा महतो बस्ती, एकड़ा झारखण्ड मोड, लोयाबाद बाजार, लोयाबाद मोड, लोयाबाद 5 नंबर, लोयाबाद 6 नं०, लोयाबाद 1 नं. लोयाबाद 20 नम्बर, बाँसजोग बाजार, बाँसजोड़ा बस्ती, बाँसजोड़ा 12 नम्बर, लोयाबाद 7 नम्बर, लोयाबाद 8 नम्बर, एकड़ा हरिजन कॉलोनी आदि का दौरा कर जनसंपर्क किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!