
सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
विधायक सैय्यदा खातून ने कहा- डॉ. लोहिया ने आजाद भारत में सत्ता से सवाल पूछने की परंपरा शुरू की। उन्होंने सत्ता के विरोध में रहकर भारतीय राजनीति और समाज पर गहरा प्रभाव छोड़ा। उनकी सोच ने लाखों लोगों को प्रेरित
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अफसर रिजवी ने कहा- आज हम सभी डॉ. लोहिया के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम लोगों की आवाज़ को बुलंद करें और उनके हितों के लिए खड़े रहें।
नौकरी नहीं चुनकर संघर्ष का रास्ता चुना
सपा नेता अजय यादव और सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने कहा- डॉ. लोहिया समाजवाद के अग्रदूत थे। उन्होंने समाज में समानता लाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उच्च
शिक्षित होने के बावजूद उन्होंने नौकरी नहीं चुनी बल्कि संघर्ष का रास्ता अपनाया। उनका जीवन हमें प्रेरित करता है।
उपस्थित रहे ये लोग
इस दौरान घिसियावान यादव, सुरेंद्र शुक्ला, अफसर रिजवी, अजय यादव, डॉक्टर जहीर मलिक, बालकृष्ण ओझा, मारूफ मलिक, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, राजू मौलाना, गुड्डू बाबा, महफूज़ मलिक और मतीबुल्लाह सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


