A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नेपाल बॉर्डर पर चलती बाइक में विस्फोटः

दो युवक जख्मी, हाथ से पटक कर फोड़ने वाले पटाखे ले जा रहे थे

 

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार के सिहोरवा गांव के पास शनिवार दोपहर चलती बाइक में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में बाइक पर सवार रहे दो युवक जख्मी हो गए। जख़्मी युवकों का नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है।IMG 20241013 122929H

धमाका जिस स्थान पर हुआ वह भारत नेपाल का सीमावर्ती गांव है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियो के कान खड़े हो गए है। पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां मामले के जांच में जुटी हुई है। जांच में पता चला है कि विस्फोट में जख्मी हुए दोनों युवक IMG 20241013 122823

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार के सिहोरवा गांव के पास शनिवार दोपहर चलती बाइक में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में बाइक पर सवार रहे दो युवक जख्मी हो गए। जख़्मी युवकों का नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है।IMG 20241013 122847

धमाका जिस स्थान पर हुआ वह भारत नेपाल का सीमावर्ती गांव है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियो के कान खड़े हो गए है। पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां मामले के जांच में जुटी हुई है। जांच में पता चला है कि विस्फोट में जख्मी हुए दोनों युवकों नेपाल के निवासी है। उनकी पहचान नेपाल के तौलिहवा जिला के महाराजगंज निवासी राहुल गुप्ता (19 और दुर्गेश चौधरी (18) के रूप में हुई है।

हाथ से फेंकने वाले पटाखे लेकर जा रहे थे

दोनों युवक दशहरा और दीपावली के लिए हाथ से पटकने वाले पटाखे लेकर जा रहे थे। दोनों बताया कि उन्होंने कोटिया बाजार से ये पटाखे खरीदे थे। रास्ते में सिहोरवा गांव के पास पटाखों के आपस में टकराने से विस्फोट हो गया। जिससे राहुल गुप्ता के दाहिने पैर में काफी चोट आ गई है। दोनों युवकों का नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि विस्फोट के कारण बाइक का कार्बोरेटर भी ब्लास्ट हो गया था।

दोनों युवक खतरे से बाहर

क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। जांचमें पाया गया कि त्योहार पर पटकने वाला पटाखा लेकर दोनों युवक जा रहे थे, जिनके आपस में टकराने के कारण विस्फोट हो गया और दोनों घायल हो गए। नजदीक के अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!