A2Z सभी खबर सभी जिले की

44 वर्षो से अनवरत संचालित रामलीला का समापन विजयादशमी में रावण को मारकर संपन्न हुआ।

रायबरेली जिले के लालगंज तहसील/थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे ओरी पोस्ट महाखेडा में 44 वर्षो से अनवरत संचालित है रामलीला का मंचन।

रायबरेली -रायबरेली जिले के लालगंज तहसील/थाना क्षेत्र  के ग्राम पूरे ओरी पोस्ट महाखेडा में शारदीय नवरात्रि में संचालित रामलीला का मंचन लगातार 44 वर्षो से स्थानीय कलाकारों द्वारा संचालित होकर दशहरे में भगवान राम की भव्य रथयात्रा निकालकर विशाल मेले में रावण को मारकर रामलीला का समापन होता चला आ रहा है। बताते चलें कि आदर्श रामलीला कमेटी ग्राम पूरे ओरी लगातार 44 वर्षो से शारदीय नवरात्र में रामलीला का मंचन करता चला आ रहा है जिसमें स्थानीय कलाकार बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी अद्भुत कला से रामलीला के पात्रों को जीवंत कर देते हैं। आदर्श रामलीला कमेटी पूरे ओरी के अध्यक्ष व आयोजक श्री रामचन्द्र मिश्रा बताते हैं कि 44 वर्षो से चली आ रही इस परंपरा को जीवंत रखने की जिम्मेदारी कमेटी के सदस्यों पर होती है साथ ही ग्रामीण तथा क्षेत्रीय आमजनो की सहभागिता व सहयोग से रामलीला के आयोजन में कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। बकौल रामचन्द्र”रामलीला में ग्रामीण युवा द्वारा निभाए गए पात्रों व उनके बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का परिणाम आज सामने है कि वही पात्र कलाकार भारत सरकार व राज्य सरकार में अपनी सेवाएं देते हुए इस चली आ रही परंपरा को जीवंत रखने में अहम भूमिका निभाते हैं “।

Back to top button
error: Content is protected !!