ताज़ा खबरBokaroDhanbadGarhwaGumlaRamgarhअन्य खबरेकृषिजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीदेशनई दिल्लीमनोरंजनलाइफस्टाइलसरायकेला

ब्रेकिंग न्यूज़:ईडी की छापेमारी: झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर जांच, केंद्र की नल-जल योजना में गड़बड़ी का शक

गढ़वा: झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता, युवा विकास एवं पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह छापेमारी शुरू की।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से गढ़वा: झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता, युवा विकास एवं पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह छापेमारी शुरू की। यह छापेमारी गढ़वा के कल्याणपुर स्थित उनके आवास पर सुबह करीब 9:30 बजे से चल रही है।

IMG 20241014 WA0010

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने सिर्फ गढ़वा ही नहीं, बल्कि रांची और चाईबासा स्थित उनके आवासों पर भी छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह जांच केंद्र की नल-जल योजना में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के आलोक में की जा रही है मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य योजना के अंतर्गत हुई वित्तीय गड़बड़ियों की जांच करना है, जिसमें परियोजना की लागत में हेराफेरी और काम की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।IMG 20241014 WA0010

यह योजना ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन आरोप है कि इसके क्रियान्वयन में बड़ी अनियमितताएं हुई हैं।ईडी की कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थक और स्थानीय जनता इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, ईडी की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन छापेमारी के पीछे नल-जल योजना में भ्रष्टाचार का मामला प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!