A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेश

इवेंट मैनेजर ने गाजियाबाद से डांसर को बुलाया आगरा, फिर तीन दिनों तक बंधक बनाकर किया रेप

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक व्यक्ति ने एक 26 वर्षीय महिला डांसर को तीन दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

शिवम् सिकरवार आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने एक 26 वर्षीय डांसर को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और फ्लैट में उसके साथ बलात्कार किया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान विनय गुप्ता के रूप में हुई है. विनय पेशे से इवेंट मैनेजर है.
670c848846e67 agra dancer rape 144002665 16x9 1
पुलिस के मुताबिक विनय ने पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की मूल निवासी पीड़िता से संपर्क किया. जब पीड़िता आगरा में एक कार्यक्रम के लिए आई तो 8 अक्टूबर को विनय उसे अपने घर ले गया. जहां उसकी पत्नी ने उसे नशीली चाय पिलाई, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई. महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह जागी तो उसने खुद को एक कमरे में बंधा हुआ पाया.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि गुप्ता ने उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि गुप्ता ने उसे अधिक पैसे कमाने के लिए वेश्या बनने के लिए कहा. पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि गुप्ता ने अन्य महिलाओं को भी वेश्यावृत्ति में धकेला है.

पीड़िता ने ताजगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत

आगरा के सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा और यातायात) सैयद अरीब अहमद ने कहा कि पीड़िता किसी तरह गुप्ता के घर से भागने में सफल रही. इसके बाद वह ताजगंज पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां उसने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई.

उसकी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. विनय गुप्ता और उसके साथियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अहमद ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है.

Back to top button
error: Content is protected !!