A2Z सभी खबर सभी जिले की

फूलमाली समाज चौखरा पंचायत के 17 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक आज बरूखेडा मे सम्पन्न…..

नीमच :- फूलमाली चौखरा पंचायत के 17 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की प्रथम बैठक आज सम्पन्न हुई जिसमें समाज के सभी पंचों ने भाग लिया बैठक मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से ग्राम बरूखेड़ा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रखी गई । उक्त बैठक सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष बालमुकुंद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।सर्व प्रथम कोषाध्यक्ष मांगीलाल डोड ने 17 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से आयोजन की रूप रेखा के बारे में विस्तृत से बताया जिसमें सर्व सहमति से वर ,वधु के सम्मेलन में विवाह के लिए पंजीयन की राशि पर निर्णय लिया गया व तय किया गया कि वर वधु के लिए पंजीयन के लिए एक पक्ष से 11000 हजार रु लेना तय किया गया , साथ ही बैठक में कोषाध्यक्ष मांगीलाल डोड ने प्रस्ताव रखा कि पंजीयन में वर ,वधु से 8000 रु एक पक्ष से लेंगे व बाकी के 3000 रु में मेरी ओर से सभी वर वधु के पंजीयन में सम्मिलित करूंगा जिसका सभी पंचों ने सर्व सहमति से अपनी सहमति दी व मांगीलाल डोड की इस निर्णय की सराहना की। बैठक में एक जोड़े का पंजीयन भी किया गया ।व उपस्थित समाज के पंचों ने अपनी अपनी ओर से दान राशि की भी घोषणा करी ।जिसमें राशि के साथ साथ आटा , नमक,शक्कर,तेल की घोषणा समाज के पंचों द्वारा की गई कार्यक्रम में देवानंद उनियारा, रामलाल राठौर,ओंकार लाल मोरी,भेरुलाल सोलंकी ,कन्हैयालाल मावर, हरिकिशन भियाना ,घीसालाल मावर सहित अनेक समाजनों ने अपने अपने सुझाव दिए ।उक्त जानकारी विवाह समिति के उपाध्यक्ष जयचंद सोलंकी व सचिव गणपत कुंजड़िया ने दी।कार्यक्रम का सफल संचालन 16वा सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र महावर की किया ।इस अवसर पर रतलाम, मंदसौर ,नीमच,निंबाहेड़ा राजस्थान जिले के समाज के पंचों ने भाग लिया ।

Back to top button
error: Content is protected !!