A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

फर्जी परीक्षार्थियों के मामले में प्राचार्य गिरफ्तार, फरार चल रहा था आरोपी

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में सागर जिले के बिलहरा स्थित परीक्षा केंद्र पर पकड़ाए फर्जी परीक्षार्थियों के मामले में पुलिस ने ठाकुर उदयभान मेमोरियल उत्तर माध्यमिक विद्यालय के संचालक का प्राचार्य आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत निवासी बिलहरा को गिरफ्तार किया है। वह घटनाक्रम के बाद से फरार था। पुलिस गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार 12 फरवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरा के परीक्षा केंद्र के केंद्र अध्यक्ष ने बिलहरा चोटी में लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पकड़े गए चौकी में शिकायत करते हुए बताया था कि कक्षा 12वीं की एमपी बोर्ड परीक्षा में ठाकुर उदयभान मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरा के दो छात्रों की जगह दो अन्य फर्जी व्यक्तियों को परीक्षा देते हुए पकड़ा है। लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पकड़े गए परीक्षा तो एक नाबालिक सहित भूपेंद्र यादव निवासी घड़ी रायसेन ठाकुर उदयभान मेमोरियल संचालक कृष्ण सिंह राजपूत स्कूल के छात्र अंश राजपूत पवन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया था। मामले में आरोपी छात्र अंश सिंह राजपूत और स्कूल संचालक कृष्णा सिंह राजपूत फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए तीन-तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक कृष्णा सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। बिलहरा चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि आरोपी कृष्ण सिंह ने पुत्र मोह और पैसों की लालच में आकर फर्जी काम किया था। परीक्षा देते हुए पकड़े गए फर्जी छात्रों की आर्थिक स्थिति और बेरोज़गारी का फायदा उठाया था।

Back to top button
error: Content is protected !!