A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

राज्य स्तरीय कला उत्सव में लोकगीत प्रतियोगिता में सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। राज्यस्तरीय कला उत्सव 2024 भोपाल में लोकगीत प्रतियोगिता में ई. एफ. ए. पं. रविशंकर शुक्ल शास.क.उ.मा.वि. सागर की छात्राओं कु. लक्ष्मी सेन, कु. अंजली पटैल, कु. सविता विश्वकर्मा, कु. श्रद्धा राज, कु. अमृता यादव ने राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त ” किया। इन छात्राओं के दल ने पूर्व में विकासखंड स्तर पर सागर अंन्तर्विकासखण्ड प्रतियोगिता एवं संभाग स्तर पर अंतर जिला प्रतियोगिता में सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर सहभागिता की राज्य स्तर पर भोपाल में बुन्देली लोकगीत का सस्वर अभिनय पूर्वक गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं पूरे मध्यप्रदेश के जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया । आगामी दिसम्बर माह में ये छात्रायें राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देंगी। इनके मार्गदर्शक शिक्षक श्रीमती रिंकी राठौर, डॉ. शुभा मिश्रा एवं सहयोगी संगतकार शिक्षक जयंत विश्वकर्मा, रामगोपाल ठाकुर भी दल के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागी रहे । ज्ञातव्य है कि हाल ही में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी विभिन्न खेलों में विद्यालय की 09 छात्रायें चयनित हुईं हैं। कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भोपाल के मुख्य पुरस्कार वितरण समारोह में श्री अरविन्द चौरगड़े संयुक्त संचालक भोपाल एवं श्रीमती कनक उपसंचालक ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। सागर की ई.एफ, ए. पं. रविशंकर शुक्ल शास.क.उ.मा. विद्यालय की यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व कर सहभागिता करेंगीं । संस्था प्राचार्य डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण डॉ. मनीष वर्मा एवं सहायक संचालक मनीषा अलेकजेण्डर आदि ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर मागदर्शक शिक्षकों एवं छात्राओं को शुभकामनायें प्रेषित की साथ ही समस्त विद्यालय परिवार ने भी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Back to top button
error: Content is protected !!