A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला कलेक्टर ने किशनगढ़ वास के गांव इस्माइलपुर में लगाया रात्रि चौपाल

*जिला कलेक्टर किशनगढ़ बास के इस्माइलपुर गांव में लगाया रात्रि चौपाल*

 

*मौके पर अधिकारियों को निर्देश दे समस्याओं का कराया समाधान

 

खैरथल-तिजारा, 17 अक्टूबर। जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत इस्माइलपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखी गई तथा समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। रात्रि चौपाल के दौरान कुल 17 परिवाद दर्ज किए गए।

 

जिला कलेक्टर ने कहा कि पंचायतों में रात्रि चौपाल कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि प्रशासन पंचायत स्तर पर पहुंच कर आपकी समस्याओं को समाधान कर सके। आपकी अधिकांश समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर हो जाए इस हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन कर प्रशासन आपके घरों तक पहुंच रहा है ताकी आपको उपखंड या जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा।

 

इस दौरान रास्ता खुलवाने, अंत्योदय योजना में नाम जुड़वाने , संबंधी पालनहार योजना में नाम जुड़वाने, जल जीवन मिशन में कनेक्शन करने, कब्जा दिलवाने, पीएम विश्वकर्म योजना में नाम जुड़वाने, भूमि से अतिक्रमण हटाने, बिजली प्रकरणों सहित कुल 17 प्रकरण रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए गए जिसमें प्रकरणों के समाधान हेतु मौके पर अधिकारीयों को निर्देश प्रदान किए। आमजन द्वारा कृषि विभाग के सुपरवाइजर का काम के प्रति लापरवाही के बारे में जिला कलेक्टर को अवगत कराया जिस पर जिला कलेक्टर ने संयुक्त निदेशक कृषि विभाग को सुपरवाइजर के तीनों अतिरिक्त चार्ज के दिन निर्धारित कर फील्ड में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

 

समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, लेबर इंस्पेक्टर तथा खाद्य निरीक्षक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे वृद्ध जन पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सशक्त खैरथल तिजारा, अनुप्रिती योजना, स्वास्थ्य जीवन शैली नवाचार, तंबाकू फ्री कैंपियन, खाद्य सुरक्षा योजना, पीएम विश्वकर्म योजना के बारे में विस्तार से आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया।

 

संयुक्त निदेशक बृजवासी मीणा ने किसानों को डीएपी के बजाय सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक का उपयोग कम लागत मे अधिक उपज प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा एसएसपी से जुड़ी भ्रांतियां दूर की।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव, नायाब तहसीलदार किशनगढ़ बास, विकास अधिकारी रामजीलाल, सरपंच व संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में आम जIMG 20241017 WA0184न उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!