

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
कांठ तहसील क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने पति और पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया।

करवा चौथ के त्योहार पर सुबह से ही सुहानिन महिलाओं ने अपने-अपने पतियों की लंबी आयु की प्रार्थना के करते हुए निर्जल व्रत रखकर शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद पतियों के हाथ से जल ग्रहण कर अपनी व्रत को पूरा किया। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश, भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय की विशेष पूजा अर्चना की गई। चंद्रमा को जल देकर सुहागिन महिलाओं में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया।

वहीं दूसरी ओर करवा चौथ के त्योहार पर बाजारों में भी खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। सुरक्षा की दृष्टि से कांठ पुलिस पूरा दिन बाजार में भ्रमण करती रही। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ विजेंद्र सिंह ने फोर्स को साथ लेकर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को परखा।








