A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

आईएमए का शपथग्रहण समारोह संपन्न, डॉ नरेश नौसरान बने नए अध्यक्

सहारनपुर, 20 अक्टूबर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नए पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह देहरादून रोड स्थित सिटी कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स और चिकित्सा से जुड़े लोग शामिल हुए।

आईएमए का शपथग्रहण समारोह संपन्न, डॉ नरेश नौसरान बने नए अध्यक्ष

सहारनपुर, 20 अक्टूबर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नए पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह देहरादून रोड स्थित सिटी कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स और चिकित्सा से जुड़े लोग शामिल हुए। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ कलीम अहमद ने नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ नरेश नौसरान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समाज के सभी वर्गों को मिले उचित चिकित्सा सुविधाएं – डॉ नौसरान
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ नरेश नौसरान ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का समाज के प्रति बहुआयामी योगदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ग, चाहे सरकारी अस्पताल में इलाज कराना हो या निजी क्षेत्र में, सभी को उचित चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए आईएमए के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील होकर काम करें और मरीजों की सेवा करें।

संगठन में संगठित रहें – डॉ कलीम अहमद
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ कलीम अहमद ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सभी डॉक्टर्स को संगठित रहकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

आईएमए के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
समारोह में डॉ नरेश नौसरान के साथ नए सचिव डॉ महेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ स्वर्णजीत सिंह, विज्ञान सचिव डॉ रजनीश दहूजा, सामाजिक सचिव डॉ विनीता मल्होत्रा, संस्कृतिक सचिव डॉ नीतू जैन, खेल सचिव डॉ रवि ठक्कर और आईएमए पत्रिका संपादक डॉ रविकान्त निरंकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली।

महिला चिकित्सकों के लिए विशेष आयोजन
कार्यक्रम में करवाचौथ के अवसर पर महिला चिकित्सकों के लिए आईएमए द्वारा मेहंदी और चूड़ियों के स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें महिला चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ नीतू जैन और डॉ साक्षी मलिक ने किया। इस अवसर पर डॉ मनदीप सिंह, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ संदीप गर्ग, डॉ नीरज आर्य सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!