
रायबरेली -रायबरेली जिले में शहर से लेकर कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में करवाचौथ का खास उत्साह रहा। पूरे दिन बिना अन्न जल ग्रहण किए सुहागिनों ने सायं कालीन करवा चौथ व्रत का विधि-विधान से पूजा अर्चन कर व्रत का परायण चांद देखकर व अपने पतियों से जल ग्रहण कर किया। बूढ़ी मांए भी मार्गदर्शक के रूप में अपनी बहुओं के साथ व्रत रखकर चांद का दिदारकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।नयी नवेली नवविवाहिताओं ने इस व्रत को खास बनाते हुए बाजार से खूब खरीदारी करते हुए निर्जला व्रत रखकर सदा सुहागिन बने रहने की कामना की। रायबरेली जिले से संवाददाता पंकज कुमार।





