
सहारनपुर एयरपोर्ट उद्घाटन में अव्यवस्था, भाजपा नेताओं के साथ धक्का-मुक्की
सहारनपुर, 20 अक्टूबर
सहारनपुर में नवनिर्मित एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बड़ी अव्यवस्था देखने को मिली। सिविल टर्मिनल पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ धक्का-मुक्की की घटना ने कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंचाई।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री, विधायक, और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे कई भाजपा नेताओं को टर्मिनल में प्रवेश करने के दौरान सुरक्षा गार्ड्स ने रोका और उनसे पास की मांग की गई। जब नेताओं ने अपने पास दिखाने का प्रयास किया, तब भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे नेताओं ने अपने ही जनपद में अपमानित महसूस किया।
प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
यह घटना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है। कार्यक्रम में आए प्रमुख नेताओं के लिए उचित व्यवस्था और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। उद्घाटन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर ऐसी चूक से जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
घटना के बाद कई भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है और इस मामले की जांच की मांग की है।
रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083






