?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरराम मंदिर अयोध्या

आजीवन ट्रस्टी मेंबर की घोषणा

आजीवन ट्रस्टी मेंबर की घोषणा

1 राष्ट्र 1 शिक्षा 1 व्यवस्था हेतु 1 ईंट 1 रुपए के पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में 5 आजीवन ट्रस्टी मेंबर की घोषणा

— स्थाई कैडर प्राप्त 111 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम और प्रबंधन समिति की भी व्यवस्था।

परमशक्ति धाम, अयोध्या। 1 राष्ट्र 1 शिक्षा 1 व्यवस्था के हेतु 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के संचालन हेतु इसके 5 आजीवन ट्रस्टी मेंबर की घोषणा की गई है।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि आजीवन ट्रस्टी मेंबर में श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय जी अयोध्या विकास क्षेत्र (वंशानुगत), श्रीमती मनीषा पाण्डेय जी प्रयागराज, आर के पाण्डेय जी एडवोकेट प्रयागराज (वंशानुगत), मुकेश कुमार जी पूर्व भारतीय सैनिक हरिद्वार तथा प. बृजभूषण पुंज जी नई दिल्ली (वंशानुगत) को सम्मिलित किया गया है। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के संचालन हेतु सभी राज्यों के प्रतिनिधित्व सहित कुल 111 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम का निर्माण होना है जिसमें आजीवन ट्रस्टी मेंबर, प्रबंधन समिति और क्लब 1एल, 51के व 21के वाले मेंबर स्थाई कैडर प्राप्त होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आजीवन ट्रस्टी मेंबर की अभी कुल संख्या 11 होगी जिसे बाद में राष्ट्रीय टीम के सहमति से 21 तक बढ़ाया जा सकता है और आजीवन ट्रस्टी मेंबर भी प्रबंधन समिति में सम्मिलित हो सकेंगे।
बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्तिधाम, अयोध्या विकास क्षेत्र में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण चल रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, समाज में शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था करना, अयोध्या दर्शनार्थियों के निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करना, सामाजिक सेवा को गति प्रदान करना तथा अपने राष्ट्र भारत वर्ष को एक शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाना है।IMG 20241023 201518

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!