A2Z सभी खबर सभी जिले की

गो संरक्षण का अच्छा उपाय

गोबर से बनाते हैं मूर्तियां व दिवाली के दिए

गोबर से निर्मित उपहार बनाने एवं बिक्री करने का काम जग प्रभा दिन मंगल गो उत्पाद सेवा प्रशिक्षण संस्थान जहानागंज आजमगढ़ की तरफ से किया जा रहा है। यह अनुष्ठान अब गोबर का प्रयोग कर विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति के साथ ही कई प्रकार की सामग्री तैयार कर रहा है, जो वातावरण के अनुकुल होने के साथ ही लोगों को भी अब खूब पसंद आ रहा है। संस्थान के संचालक डॉक्टर सुदीप सिंह का कहना है कि गौ माता के दूध, गोबर एवं मूत्र सभी में सकारात्मक ऊर्जा है, जहां पर गौ माता उस स्थान पर भी सर्वाधिक सकारात्मक ऊर्जा रहती है। सबसे शुद्ध एवं पवित्र प्रेम गौ माता से मिलता है। डॉ सुदीप ने बताया कि गोबर को सूखाकर पाउडर बनाया जाता है। इसमें किसी रसायन का प्रयोग नहीं किया जाता है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक रूप में तैयार किया जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!