A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्रराजनीति
Trending

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 40 चेहरे को किया गया शामिल..

स्थानीय नेताओं को मिली चुनाव प्रचार करने की बड़ी जिम्मेदारी..

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में सचिन पायलट और कन्हैया कुमार को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पांच महिलाओं को भी शामिल किया है।

40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को शामिल किया गया है। इसके पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी शामिल किया गया है।

लिस्ट में महाराष्ट्र के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को भी शामिल किया गया है। इसमें राज्य के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृर्थ्वीराज चव्हाण का नाम शामिल है।

कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट

1. मल्लिकार्जुन खरगे
2. सोनिया गांधी
3. राहुल गांधी
4. प्रियंका गांधी वाड्रा
5. के सी वेणुगोपाल
6. रमेश चेन्नीथाला
7. अशोक गहलोत
8. मुकुल वासनिक
9. अविनाश पांडे
10. सिद्धारमैया
11. भूपेश बघेल
12. रेवंत रेड्डी
13. चरणजीत सिंह चन्नी
14. डीके शिवकुमार
15. सचिन पायलट
16. रणदीप सुरजेवाला
17. जी परमेश्वरा
18. एमपी पाटील
19. कन्हैया कुमार
20. इमरान प्रतापगढ़ी
21.अलका लांबा
22. के जी जॉर्ज
23. के जयकुमार
24. जिग्नेश मेवाणी
25. नदीम जावेद
26. सलमान खुर्शीद
27.राजीव शुक्ला
28. नाना पटोले
29. बालासाहेब थोराट
30. विजय वडेट्टीवार
31. पृथ्वीराज चव्हाण
32 चंद्रकांत हंडोरे
33. वर्षा गायकवाड
34. आरिफ नसीम खान
35. प्रणीति शिंदे
36. सतेज पाटील
37. विलास मुट्टेमवार
38.अशोक जगताप
39. अमित देशमुख
40. विश्वजीत कदम

20 नवंबर को चुनाव

बता दें कि, 29 नवंबर को राज्य में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। 3 नवंबर को नामांकन वापस लिए जाएंगे। महाराष्ट्र में कुछ सीटें ऐसी भी जहां कांग्रेस, एनसीपी-एसी, शिवसेना-यूबीटी के बीच फ्रेंडली फाइट देखने को मिल सकती है। राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!