रिकार्ड रूम एवं नजूल शाखा में लगा सीसीटीवी कैमरा कलेक्टर अपने कक्ष से मॉनिटर के जरिए ले रहे पल – पल की खबर बिलासपुर 30 अक्टूबर 2024/नकल के नाम पर ग्रामीणों और किसानों को प्रारेशान करने वालों की अब खैर नहीं है। दरअसल जिला कार्यालय के रिकार्ड रूम एवं नजूल शाखा में पांच सीसीटीवी कैमरा लगा लिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं अपने कक्ष से इन तमाम गतिविधियों की मानीटरिंग करना शुरू कर दिए हैं। आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण इन दोनों शाखाओं के भीतर और बाहर के परिदृश्य और लोगों के हरकतों की जानकारी वे पल-पल ले रहे। किसी तरह के कदाचार की शिकायत एवं गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वीडियो क्लिप को साक्ष्य मानकर कठोर कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाया जाएगा। गौरतलब है कि कलेक्टर ने गत सप्ताह जिला कार्यालय में इन दोनों शाखाओं का निरीक्षण किया था। उन्होंने एक सप्ताह में दोनों शाखाओं में सीसीटीवी कैमरा के जरिए मॉनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा संबंधित शाखा प्रभारी के कक्ष में भी नज़र रखने के लिए एक अलग मॉनीटर लगाया गया है। शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर भी इसकी नियमित रूप से चौकसी करंेगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग राजस्व संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। उनकी शिकायतों और फील्ड अनुभव के आधार पर खामियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई उपाय किए गए हैं। नक्शा बटांकन को लेकर बड़ी समस्या है। कलेक्टर प्रति सप्ताह टीएल बैठक के पहले प्रगति की समीक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री जी की यह प्राथमिकता का कार्यक्रम है। जिले में शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों की जांच के लिए भी टीम बनी है। शासकीय भूमि निजी हाथों में कैसे गया, इसकी रिपोर्ट वे देंगे। जिला स्तरीय जांच दल इस टीम के रिपोर्ट की जांच कर कार्रवाई करेगी। आवासीय कॉलोनियों में गरीबों के लिए आरक्षित भूमि का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि गरीबों को आवास दिलाया जा सके। पटेल/211/1843 –00–
हर घर तिरंगा अभियान -2026की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए विस्तृत निर्देश, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की भी की समीक्षा l
06/08/2026
होडल कि ऐतिहासिक धरोहर कचहरी का हिस्सा जर्जर होकर गिरा
06/08/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
06/08/2026
टीबी उन्मूलन को गति देने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
06/08/2026
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर तहसील के पास ग्राम पिपरा मडोरी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ तस्करों को किया पुलिस के हवाले
06/08/2026
घोडबंदर हाइवे-84 बना मौत का खाई: गड्ढों का साम्राज्य और जनता बेहाल, सत्ता के गलियारों में बैठे हुक्मरान अपनी सियासत में मस्त!
06/08/2026
उपायुक्त की में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित
06/08/2026
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस कार्यालय गया के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल पुलिस पदाधिकारी एवं जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण अनुसंधान की गुणवत्ता तथा विधि व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
06/08/2026
दारूल उलूम रज़ा-ए-मुस्तफ़ा में महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण, बैग निर्माण के गुर सीखीं प्रतिभागी
06/08/2026
गया नियोजनालय के जॉब कैंप में 53अभ्यर्थियों का प्रथम चरण के साक्षात्कार के लिए चयन l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!