A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशप्रयागराज

बुवाई के सीजन में कोआपरेटिव सोसाइटी गोदाम से खाद गायब

प्रयागराज ब्लॉक बहरिया के सरायरैजोत उर्फ घूरीपुर कोआपरेटिव सोसाइटी गोदाम पर मनमानी होता है बितरण

प्रयागराज के बिभिन्न क्षेत्रों में खाद की कमी कालाबाजारी सुनने में आती रही है इसी क्रम में बिकास खंड बहरिया स्थित कोआपरेटिव सोसाइटी गोदाम सरायरैजोत उर्फ घूरीपुर में भी बुरा हाल है जहाँ एक ओर बुवाई सुरू होने के पहले ही चहेते लोगों को मनमानी बितरण कर दिया गया है तो अब पता करने के लिए आने वालों को एक आधार पर दो बोरी डीएपी और दो बोतल नैनो यूरिया अनिवार्य कहकर वापस भेजा जा रहा है लगभग पंद्रह दिन पहले क्षेत्र के गाँव परमानन्दपुर निवासी सजनलाल पटेल भी गोदाम पर गए थे और पांच आधार कार्ड लेकर आने के लिए कहा गया था और चार दिन बाद खाद आने पर पांच लोगों को लेकर गोदाम पर गए तो सचिव दरवाजा बंद कर मोबाइल स्विच आफ करके अंदर बैठे पता नही क्या करते रहे और बाद में निकल कर चले गए किसान खाद के लिए परेशान है और मजबूरी में बाजार से मंहगे दाम पर खरीदने के लिए बाध्य हैं पत्रकार रमेश तिवारी द्वारा सीएम लाइन पर सिकायत भी की गई है किंतु अभी तक किसी अधिकारी द्वारा संपर्क नही किया गया खाद बंटी या नही यह भी भगवान जाने जनपद प्रयागराज के किसान वाट्सएप नंबर 8009052563 पर अपने कोआपरेटिव सोसाइटी गोदाम का हाल साझा करें |

Back to top button
error: Content is protected !!