A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश

02 शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द भट्ट के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री//परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिन रविवार को थाना खड्डा पुलिस टीम द्वारा दो शराब तस्करों 1. अरविन्द कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी सोनारीकला थाना शिवाजी कालोनी जनपद रोहतक हरियाणा 2. जसवीर कुमार पुत्र ईश्वर निवासी रोहना थाना खरखौदा जनपद सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिकप वाहन नं0 UP53GT 8670(फर्जी नम्बर प्लेट ) से ले जायी जा रही अवैध राजस्थान निर्मित मदिरा रायल क्लासिक भीस्की 90 पेटी (90×48= 4320 अदद प्रत्येक 180 M.L) , 576 अदद(खुला पैक) राजस्थान निर्मित रायल क्लासिक विस्की ट्रेटा पैक व हरियाणा निर्मित 24 अदद रायल ग्रीन विस्की (प्रत्येक 750 M.L) की बरामदगी की गयी।बरामद की गई मदिरा व गाड़ी की कीमत वाहन सहित कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताया जाता है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी करने वाली पुलिस खड्डा थाना प्रभारी अनिल सिंह,सब इंस्पेक्टर अजय यादव, हेड का. दीपू कुंवर, का. शशिकेश गोस्वामी,का. शिवानंद,का. लालबहादुर यादव,का. रणजीत यादव थे।  पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 393/24 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 319(2),318(4),338,336(3),340(2) बीएनएस

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!