
गजराैला में हादसे के बाद पुलिस – फोटो : संवादगजरौला हाईवे पर खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में पिछली सीट पर बैठे बरेली के बारादरी मोहल्ला निवासी श्रेष्ठ (19) राठौर की मौत हो गई। श्रेष्ठ के पिता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य संजीव कुमार, माता वंदना, बड़ा भाई दिव्यांश और कार चालक आनंद घायल हो गए।सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्रेन मंगाकर कार व ट्रक को हाईवे से हटवाया गया। बरेली के बारादरी मोहल्ला निवासी संजीव कुमार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। वह सोमवार सुबह कार में सवार होकर परिवार सहित गुरुग्राम जा रहे थे। गुरुग्राम में उनकी पत्नी वंदना, 19 वर्षीय बेटा श्रेष्ठ राठौर, बड़ा बेटा 24 वर्षीय दिव्यांश भी कार में सवार थे। कार को चालक आनंद चला रहा था। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि कार सुबह 8 बजे थाना क्षेत्र में मोहम्मदाबाद के सामने फ्लाईओवर पर पहुंची थी, तभी यहां खड़े पाइप से लदे ट्रक में घुस गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक खराब हो गया था। हादसे में कार में पिछली सीट पर बैठे श्रेष्ठ राठौर की मौत हो गई। माता-पिता, भाई और कार चालक घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
उनके बड़े बेटे दिव्यांश निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।वहीं क्रेन मंगाकर ट्रक व कार को हाईवे से हटवाया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है ट्रक पुलिस के कब्जे में है। उसका चालक हाथ नहीं लगा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद








