A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबस्ती

शाम की बड़ी खबरें…..06 नवंबर’24

➡महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में सीएम योगी का चुनाव प्रचार, तेओसा विधानसभा में सीएम योगी की रैली, ये छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन धरा है-CM,महाराष्ट्र की धरा को कोटि कोटि नमन- सीएम, यही से राष्ट्रधर्म का शंखनाद हुआ था- सीएम, भारत आज दुनिया में महाशक्ति बन रहा है-CM,कुछ लोगों को सिर्फ पाकिस्तान की चिंता है-CM,हमारा राष्ट्रधर्म के अलावा कोई धर्म नहीं-सीएम, वो पाक के लिए घड़ियाली आंसू बहाते है-सीएम, राहुल गांधी विदेशों में भारत को कोसते है-सीएम, इस धरा ने शिवाजी, तानाजी दिए- सीएम योगी, एक तरफ एनडीए गठबंधन है- सीएम योगी, एक तरफ महाअनाड़ी गठबंधन है- सीएम योगी,‘संकट के समय राहुल गांधी देश से बाहर रहते है’,कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है-सीएम योगी, कांग्रेस ने राष्ट्रीय मुद्दों से खिलवाड़ किया-सीएम, कांग्रेस के लिए सत्ता लूट-घसोट का साधन-सीएम, हमें बंटना नहीं, हमें एक रहना है-सीएम योगी, मुगलों का भारत से क्या संबंध है-सीएम योगी, नया भारत शान की रक्षा करना जानता है-CM,नया भारत किसी के सामने झुकता नहीं है-CM.

➡लखनऊ – हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में हुए सड़क हादसे का मामला, सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान लिया, सीएम योगी ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना की व्यक्त, सीएम ने अधिकारियों को मौके पर पहुंच के दिए निर्देश, सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के भी दिए निर्देश

➡लखनऊ – अमेरिका के चुनाव के परिणाम आने से खुशी की लहर, अखिल भारत हिंदू महासभा ने मनाई खुशी, डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनने की दी बधाई, कल अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया था हवन , डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए किया था हवन.

➡कानपुर- कानपुर के चर्चित एकता गुप्ता हत्याकांड मामला, मृतक एकता के पति राहुल गुप्ता का बयान, आरोपी विमल सोनी से पूछताछ हो रही है-राहुल, विमल की बाइक डीएम कम्पाउंड में खड़ी थी-राहुल, वहां के लोग इसमें शामिल हो सकते है- राहुल, राहुल गुप्ता ने CBI से जांच कराने की मांग की.

➡मुजफ्फरनगर- मीरापुर उपचुनाव में जयंत चौधरी का बयान, जयंत ने सभा में PDA का मंच से फुल फॉर्म बताया, PDA का मतलब पर्सनल डेवलपमेंट ऑफ ऐरा गैरा- जयंत, जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर भी कसा तंज, अखिलेश ने ट्वीट किया कि ये लोग डर गए- जयंत, गंगा स्नान के पर्व का भी लोग अनादर कर रहे- जयंत.

➡मैनपुरी- करहल उपचुनाव में सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान, BJP परिवार को आपस में लड़वाने का काम कर रही- डिंपल, करहल उपचुनाव में तेज प्रताप की जीत होगी- डिंपल, मैनपुरी सपा का घर है और घर में तो जाएंगे ही- डिंपल, डोनाल्ड ट्रंप को जीत की हार्दिक बधाई- डिंपल यादव, ‘चुनाव में जिस तरह के परिणाम आए उससे BJP घबरा गई.  

➡मिर्जापुर- मझवां उपचुनाव में मंत्री ओपी राजभर ने किया प्रचार, उपचुनाव सत्ता पक्ष का चुनाव होता है- ओपी राजभर,आम चुनाव में मुश्किल होता है,उपचुनाव में जीत पक्की,बंटोगे तो कटोगे ब्रह्मा जी का नारा है- ओपी राजभर,एकजुट रहोगे तो दंगा नहीं होगा- ओपी राजभर.

➡हरदोई – हरदोई में भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत, तेज रफ्तार डीसीएम ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो सवार 10 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 3 बच्चे,एक पुरुष और 6 महिलाओं की मौत, हादसे में किसी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर गांव की घटना

➡वाराणसी – होटल निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, अंडरग्राउंड के लिए मिट्टी की खुदाई के दौरान हादसा, मिट्टी का मलबा दरकने से दबे आधा दर्जन मजदूर, 1 मजदूर की दर्दनाक मौत,2 मजदूरों की हालत गंभीर , सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में करवाया गया भर्ती, भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित पानी टंकी के पास का मामला.

➡श्रावस्ती- संदिग्ध हालत में लटकता मिला युवक का शव, पीड़ित परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,गिलौला क्षेत्र के रायपुर बिलेला गांव की घटना.

➡दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी, राष्ट्रपति बनने पर डोनाल्ड ट्रंप को PM मोदी ने बधाई दी, भारत-अमेरिका के रिश्ते मजबूत होंगे- पीएम मोदी, ऐतिहासिक जीत पर मेरे दोस्त को बधाई-पीएम मोदी, मिलकर वैश्विक शांति पर काम करेंगे- पीएम मोदी, ये जीत ऐतिहासिक और अविश्वसनीय- पीएम मोदी

➡दिल्ली – SC ने यूपी सरकार के अधिकारियों की कड़ी आलोचना की, सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों के अवैध विध्वंस के लिए आलोचना , सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई को “अत्याचारी” करार दिया, याचिकाकर्ता को 25 लाख का अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश , जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच के निर्देश 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!