A2Z सभी खबर सभी जिले की

लुधियाना में बड़ी वारदात, देर शाम दुकान में चली गोलियां, दो घायल

लुधियाना में बड़ी वारदात, देर शाम दुकान में चली गोलियां, दो घायल

लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा) : लुधियाना में फायरिंग की बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि लुधियाना में खुड मोहल्ला स्थित एक दुकान पर देर शाम गोलियां चली हैं, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है। जानकारी अनुसार थाना डीविजन नं. तीन के अंतर्गत आते इलाका सी.एम.सी. चौक के निकट एक दुकान पर मोटरसाइकिर सवार बदमाशों ने दुकान पर बैठे शख्स प्रिंकल के ऊपर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक अन्य लड़की, जोकि अमरीका की रहने वाली है, को भी गोलियां लगी है। हमलावरों ने दस से बारह राऊंड फायर किए हैं, जिसमें प्रिंकल व एक अन्य लड़की बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। लड़की की पहचान नवदीप कौर के रूप में हुई, जिसे कि दो गोलियां लगी हैं, वही प्रिंकल को भी चार गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक बदमाश दुकान में मुंह ढंक कर आया और आते ही प्रिकंल पर फायरिंग शुरू कर दी, उसके बाद 3 और बदमाश दुकान में आ गए तथा सभी ने हमला कर दिया। वहीं घटना दौरान फायरिंग से साथ लगती अन्य दुकानों के शीशे टूट गए हैं।
वहीं वारदात को लेकर गैंगवार की संभावना जताई जा रही है क्योंकि फायरिंग करने वालों में एक गैंगस्टर का नाम सामने आ रहा है, जिसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ए.सी.पी. व थाना नं. तीन के प्रभारी मौके पर पहुंच चुके हैं तथा घटना की छानबीन जारी है। घायल प्रिंकल व लड़की दोनों को सी.एम.सी. अस्पताल ले भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने प्रिंकल दुबारा बताए गए नाम से फ़ आई र (f i r) दर्ज करली है और उनकी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।खबर को लेकर फिलहाल यही अपडेट है, जैसे ही खबर संबंधी कोई नई सूचना सामने आती है, तो खबर अपडेट कर दी जाएगी

Screenshot 20241108 223036

18 38 41916174314 ll

18 39 06261528615 ll

22 05 56718953221 ll

22 05 29699309019 ll

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!