
*पिता पुत्र के बीच विवाद पिता की गिरकर मौत*
शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले का मामला
बांदा।
रुपए के लेन देन को लेकर पिता पुत्र के बीच विवाद हो गया धक्का मुक्की के दौरान पिता जमीन पर गिर पड़ा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई ने बेटे और बहू पर ईट मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटो से मौत होने की पुष्टी की गई है। कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा निवासी 55 वर्षीय वरदानी पुत्र घसीटा शनिवार की रात मजदूरी करने के बाद घर आया था। रुपए के लेनदेन को लेकर पुत्र से विवाद हो गया दोनों में धक्का मुक्की होने लगी। अचानक वरदानी जमीन पर गिर गया पड़ा। जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक के छोटे भाई नवल किशोर ने बताया कि वरदानी कमासिन स्थित पानी की टंकी में चौकी दारी करता था। वह 8 महीने बाद शनिवार की रात घर आया था। पुत्र और उसकी बहू उससे रुपए मांगने लगे। रुपए न देने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। बेटे और बहू ने वरदानी के सिर पर पत्थर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे थे बड़े बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है वरदानी की पत्नी अपने मझले पुत्र के साथ रहती है। जबकि वरदानी अपने छोटे बेटे पवन के साथ रहता था । उधर सीओ सिटी राजीव प्रताप स्िंाह का कहना है कि वह शराब के नशे का आदी था। वह नशे में गडड़े में गिर गया जिससे उसके सिर पर पत्थर लग जाने से यह हादसा हो गया। इस बात की पुष्टि मृतक के पुत्र और उसकी पत्नी ने की है। दो डॉक्टरो के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है। फिर हाल कोई तहरीर नही मिली है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






