A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडधनबाद

*ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले गोपालीचक में अजय कुमार दुबे की जनसभा, भीड़ देख गदगद हुए प्रत्यासी*

दिनांक 11/11/2024

रिपोर्टर तबरेज अंसारी

जनपद गोपालिचक

स्थान पुटकी धनबाद

*ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले गोपालीचक में अजय कुमार दुबे की जनसभा,भीड़ देख गदगद हुए प्रत्यासी*

IMG 20241112 WA0016IMG20241111182517

 

*पुटकी।* गोपालीचक 2 नंबर स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में ग्रामीण एकता मंच (गोपालीचल) के बैनर तले धनबाद विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे की जीत सुनिश्चित करने को लेकर एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं संचालन प्रवक्ता उदय तिवारी ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहें मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि धनबाद विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार हैं,वर्तमान के विधायक समस्याओं को छोड़ चंद अपने ख़ासमखास लोगों की समस्याओं को दूर करने में लगे हैं। धनबाद की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया हैं। प्रत्यासी अजय कुमार दुबे ने कहा कि धनबाद विधानसभा में पेयजल,सड़क एवं बिजली जैसी समस्या के लिए लोग तरस रहें हैं, विधायक जनता को इस बार धनबाद से चुनाव हराने का मन बना लिया हैं। राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार ने मैया सम्मान योजना के तहत माता बहनों को सम्मान देने का काम किया है। राज्य में पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बन रही है। मौके पर मंच के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा,भानुप्रताप, लक्ष्मण तिवारी, दीपक सिंह,नरेश भारती,अजय पासवान,बसंत हाड़ी,राजेश भारती,कमलेश तिवारी,

बिट्टू सिंह,नंदलाल चौधरी,उत्पल झा विनोद सिंह,दिलीप सिंह,भोला शर्मा,गोपाल प्रसाद, रोहित यादव,बलबीर यादव, राकेश सिंह,बिनय उपाध्याय सहित दर्जनों मंच के सदस्य मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!