A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

फिरोजाबाद बाइक सवार की सांड से टकराने पर हुई मौत

फिरोजाबाद

बाइक सवार की सांड से टकराने पर हुई मौत

फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के नगला सुभान निवासी 28 वर्षीय विनोद पुत्र करन पाल की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। विनोद अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी सेपुरी के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए एक सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर थाना अरांव के इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए खुद अपनी गाड़ी में विनोद को सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!